अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं हैं तो,
आपका दिमाग कभी मजबूत नहीं होगा।
जीवन में एक ऐसा लक्ष्य भी होना चाहिए,
जो आपको सुबह उठने पे मजबूर कर दे।
अपने आप पर इतना काम करो की लोगो को,
उनकी औकात क्या है अपने आप नजर आने लगे।
मंजिल प्राप्त करना कभी आसान नहीं होता,
लेकिन ठान लो तो कुछ भी असंभव नहीं।
बहाना मत बना सब्र कर और शरीर बना,
मुश्किलों में भी रास्ता खुद निकल आएगा।
ज़िंदगी को आज के हिसाब से जियो,
आपका कल खुद ही बदल जाएगा।
आजकल बात भी उन्हीं लोगों की होती है,
जिन लोगों में कुछ बात होती है।
भरोसा करना सीखो अपने आप पर क्योकि ,
तुम्हारा किस्सा नहीं किसी दिन कहानी बनेगी।
अपना कद इतना बढाओ की,
तुम्हे हराने के लिए कोशिश नही,
कोई साजिस करनी पड़े।